माली में अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों ने 3 भारतीयों को अगवा किया, भारत ने की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील

By रेनू तिवारी | Jul 03, 2025

अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की कि माली में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने अगवा कर लिया। यह घटना तब हुई जब भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने पश्चिमी माली के कायेस क्षेत्र में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री पर समन्वित हमला किया। 

भारत ने की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील

भारत ने बुधवार को पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के विभिन्न हिस्सों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारतीयों के अपहरण के एक दिन बाद, भारत ने बुधवार को माली सरकार से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत भारतीयों के अपहरण के संबंध में गहरी चिंता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस ने विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में आरोप पत्र दाखिल किया

विदेश मंत्रालय ने कहा, यह घटना एक जुलाई को हुई, जब सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने फैक्टरी परिसर में समन्वित हमला किया और तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया। अपहरण की जिम्मेदारी किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है। अल-कायदा से संबद्ध जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने मंगलवार को माली में हुए समन्वित हमलों की जिम्मेदारी ली है।

प्रमुख खबरें

मां, माटी, मानुष..ममता बनर्जी ने वोटरों से की खास अपील, बंगाल की पहचान पर दिया जोर

आज बंगाल में मेरी आखिरी चुनावी रैली...अब सीधे शपथग्रहण में आऊंगा, फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोले पीएम मोदी

भैया नहीं ब्रदर.., रिंकू सिंह ने मां और बहन को सुनील नारायण से मिलवाया, देखें वीडियो

भरोसे के लायक नहीं...ईरानी सांसद ने पाकिस्तान को बुरी तरह ठोका