छह दिसम्बर को लेकर मथुरा में अलर्ट: डीएम-एसएसपी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान व ईदगाह की सुरक्षा समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

मथुरा| अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आगामी छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में घुसकर श्रीकृष्ण के बाल विग्रह पर जलाभिषेक किए जाने की घोषणा के चलते जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: सुरक्षा विवरण लीक , जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने बताया कि छह दिसम्बर तथा अन्य कई प्राथमिकताओं को लेकर पहले ही 24 नवम्बर से 21 जनवरी 2022 तक के लिए निषेधाज्ञा लगा दी गई है जिसके चलते पूरे जनपद में बिना अनुमति पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना निषेध कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उनसे किसी भी संगठन ने मंदिर अथवा ईदगाह परिसर में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं मांगी है और न ही जिला प्रशासन इस प्रकार की कोई अनुमति किसी भी संगठन को देने की स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर धरती की सतह के निकट परिक्रमा करने वाला उपग्रह देखा गया

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज