PoK के रास्ते घुसपैठ की फिराक में आतंकवादी, LoC और IB में सेना ने बढ़ाई निगरानी

By अनुराग गुप्ता | Jan 20, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी हमले की आशंका जताई गई है। खुफिया एजेंसी आईबी ने अलर्ट जारी किया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका जताई और दो अलग-अलग इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों को अलर्ट किया। बताया जा रहा है कि अल बदर के 5 आतंकवादी और लश्कर के 7 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अल बदर, जैश के आतंकवादी पीओके में डेरा जमाए हुए हैं और वो कभी भी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। इन आतंकवादियों के साथ एक गाइड भी मौजूद है। खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद सेना ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर निगरानी बढ़ा दी है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़,दो आतंकवादी ढेर 

आतंकी मंसूबे होंगे नाकाम

सेना ने अपने मुस्तैदी दिखाते हुए कई बारे आतंकवादियों की योजना पर पानी फेरा है और उनके मंसूबों को ढेर किया है। पिछले साल भी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिशें की थीं लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें मार गिराया था। अग्रिम चौकी पर निगरानी कर रहे एक जवान ने पत्रकारों को बताया कि बर्फबारी हो या नहीं, सर्द मौसम हो या खतरनाक खाई, भले ही हमलों का खतरा हो, हमारा मनोबल एलओसी के आसपास सदैव चौकसी के लिए हमेशा ऊंचा रहता है। हम ऐसी स्थितियों एवं परिस्थितियों से डरते नहीं हैं। आपको बता दें कि कमर तक की बर्फ की मोटी चादर के बीच भारतीय जवान मुस्तैद हैं और आतंकवादियों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार