सभी एक्सप्रेसवे राज्य के आधारभूत ढांचे में मील का पत्थर साबित होंगे: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राज्य के आधारभूत ढांचे में मील का पत्थर साबित होंगे। योगी ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश को जिस आर्थिक विकास की तमन्ना थी, उसे आगे बढ़ाने में ये एक्सप्रेस वे मददगार साबित होंगे। विगत तीन वर्षों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए शासन, प्रशासन की टीम ने बेहतर कार्य किया है और इसके लिए काफी प्रभावशाली कदम भी उठाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी ने श्रमिकों को रोजगार देने के संबंध में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे के विकास की कार्रवाई को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में भूमि अधिग्रहण व अन्य आवश्यक कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया है। गोरखपुर में अगले वर्ष के प्रारंभ में एम्स और 30 वर्ष पहले बंद हो चुका फर्टिलाइजर कारखाना कार्य करता हुआ दिखाई देगा। योगी ने कहा कि पूर्वांचल के दो महत्वपूर्ण शहर वाराणसी और गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जो विकास की दौड़ में बहुत पीछे था, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वहां के विकास का बैकबोन बन सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत