1981 में नरेंद्र मोदी कर रहे थे MA की पढ़ाई...PM की डिग्री पर सवाल उठाने वाले केजरीवाल समेत तमाम विपक्षी नेताओं को सुनना चाहिए वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट का ये बयान

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। लेकिन जानी मानी पत्रकार शीला भट्ट ने पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 1981 में नरेंद्र मोदी एमए की पढ़ाई कर रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में पत्रकार शीला भट्ट ने कहा कि जब वो एमए कर रहे थे। उनके मेंटर प्रवीण सेठ जो मेरे भी मेंटर थे। मोदी वहां रोज आते थे। 1981 में मोदी बहुत ही पढ़ाई लिखाई करते थे और मुझे बहुत कुछ याद है। 

इसे भी पढ़ें: यूरोपीय संसद में 'मणिपुर हिंसा' पर बहस, मोदी सरकार ने दिया ये जवाब

बीजेपी के मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने समाचार एजेंसी एएनआई का क्लिप साझा करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट प्रधानमंत्री के छात्र दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं मोदी से 1981 में मिली थी जब वह एमए कर रहे थे। यह अरविंद केजरीवाल जैसों के चेहरे पर तमाचा है, जो पीएम की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त