Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियाई पैरा खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी और आईएएस अफसर सुहास एलवाई तथा ‘ डिस्कस थ्रो’ में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सुवर्णा राज को बृहस्पतिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश के खेल विभाग के सचिव और आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई ने पुरुष एकल एसएल4 पैरा-बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आदित्यनाथ ने सुवर्णा राज को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की ‘डिस्कस थ्रो एफ54’ प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुवर्णा की यह स्वर्णिम उपलब्धि अथक परिश्रम और अटूट संकल्प का परिणाम है।

उनकी सफलता असंख्य बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली है।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी