विपक्ष के सभी नेताओं को सुषमा स्वाराज के काम का करना चाहिए अध्ययन... Amit Shah ने क्यों दी ऐसी नसीहत

By अंकित सिंह | Jan 04, 2025

नए कामकाजी महिला छात्रावास ब्लॉक 'सुषमा भवन' का आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। छात्रावास का नाम पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज के नाम पर रखा गया है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थी। उद्घाटन कार्यक्रम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुषमा जी को पार्टी की महान नेताओं में से एक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। भारत के राजनीतिक इतिहास में - वह उन नेताओं में से एक हैं जो एनडीए 1 और एनडीए 2 के दौरान मंत्री थीं और वह भी महत्वपूर्ण विभागों में; लेकिन उन्हें केवल एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि विपक्ष के नेता के रूप में याद किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

भाजपा नेता ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि देश के सभी विपक्षी नेताओं को सुषमा स्वराज जी के कार्यों और शैली का अध्ययन करना चाहिए और उनके मार्ग पर चलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उद्घाटन हुआ यह वर्किंग विमेंस हॉस्टल का नाम ‘सुषमा भवन’ रखा गया है। इस हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं का नाम ऐसी महिला नेत्री से जुड़ रहा है, जो पूरे देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनी हैं। 

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा