अधूरे चुनावी वादों पर फूटा गुस्सा, केजरीवाल के आवास के बाहर पंजाब की महिलाओं का प्रदर्शन

protest
ANI
अंकित सिंह । Jan 4 2025 12:19PM

शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में पंजाब की महिलाओं का एक समूह शामिल था, जिन्होंने आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर हर महिला को 1,000 रुपये प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

पंजाब की महिलाओं के एक समूह ने दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वाली पहिलाओं का दावा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल और आप के द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक ने कहा कि हम पंजाब के गुरदासपुर से आए हैं। वहां के लोग गरीब हैं, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने हर महिला को 1000 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई। 

इसे भी पढ़ें: आपदा को हटाना होगा, बीजेपी को लाना होगा, मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल की दुनिया झूठ और लूट की

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में पंजाब की महिलाओं का एक समूह शामिल था, जिन्होंने आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर हर महिला को 1,000 रुपये प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। 22 दिसंबर को, अरविंद केजरीवाल ने 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये प्रदान करना है। 

इसे भी पढ़ें: मॉडल टाउन में Akhilesh Pati Tripathi 'आप' के टिकट पर फिर खेलेंगे सियासी दांव, समझिए दिल्ली की सीट का क्या है हाल

हालाँकि, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने बाद में स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना आधिकारिक तौर पर अधिसूचित नहीं की गई थी। इसके बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर योजना को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया और कहा, "ये अधिसूचनाएं झूठी हैं। हम इन्हें जारी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़