हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्माताओं को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी: जयराम ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोलन जिले में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन बनाने वाली दवा कंपनियों समेत विभिन्न इकाइयों को सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रमुख दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद के दौरान कहा कि इनमें से अधिकतर कंपनियां कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की विश्वव्यापी मांग को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बद्दी, बरोतीवाला और नालगढ़ में दवा कंपनियों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी ताकि विभिन्न जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि इस इलाके में लगभग 250 दवा निर्माण इकाइयों ने उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार