सीएए के तहत भारत में सभी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2020

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जब तक सीएए के तहत देश में सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं दे दी जाती तब तक नरेंद्र मोदी सरकार नहीं रुकेगी। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाएगी। 

 तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर शरणार्थियों और अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के चलते एक भी व्यक्ति को नागरिकता नहीं गंवानी पड़ेगी। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विपक्ष अल्पसंख्यकों को डरा रहा है...मैं अल्पसंख्यक समुदाय के हर व्यक्ति को आश्वस्त करता हूं कि सीएए केवल नागरिकता देता है, ना कि छीनता है। इससे आपकी नागरिकता पर असर नहीं पड़ेगा।’’

इसे भी पढ़ें: तिरंगे को आग से बचाने वाले जीएसटी भवन के कर्मचारी को उद्धव ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सभी शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिल जाती तब तक हम नहीं रुकेंगे।’’ शाह ने रैली में पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘अब और अन्याय नहीं’ मुहिम का भी शुभारंभ किया।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान