हरियाणा में 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे - शिक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

चंडीगढ। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रदेश के स्कूलों तथा कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा।  

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की तादाद को देखते हुए 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज बंद रखे जाने का प्रस्ताव आया था। जिसे जरूरी मानते हुए थे यह निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रखे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गुरु गोबिन्द सिंह त्याग और वीरता की मिसाल थे--राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए यमुनानगर जिला प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल में कोविड रूम स्थापित किया गया है। जिसका उद्घाटन करने के बाद उन्होंने बताया कि जिन लोगों को 9 महीने पहले कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन लग चुकी है उन्हें तीसरी बूस्टर डोज दी जा रही है। इसके अलावा जो मरीज होम आइसोलेशन में है उनके साथ कंट्रोल रूम की तरफ से दिन में एक बार बात करके उनकी सेहत का हालचाल जाना जाएगा, और उन्हें जरूरी एहतियात और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री का सराहनीय कदम - मनोहर लाल

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि इसके अलावा कंट्रोल रूम में हेल्थ वर्करों की सेहत को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। आज उन वर्करों को सम्मानित भी किया गया है, जिनके कद के मुताबिक उनका वजन बिल्कुल ठीक है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब 11 जिले रेड जोन में

शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की तरफ से हेल्थ आईडी बनाई जा रही है, जिसमें व्यक्ति की सेहत से जुड़ी हर छोटी सी लेकर बड़ी तक डिटेल शामिल की गई है। ताकि अगर उसको कहीं पर भी डॉक्टरी इलाज की जरूरत पड़े तो डॉक्टर एक क्लिक से उसकी पूरी हेल्थ के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। हेल्थ आईडी बनाने में जिला यमुनानगर हरियाणा प्रदेश में सबसे पहले नंबर पर है।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal