महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

मुंबई। महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। चुनाव कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, कार्ति चिदंबरम को शिवगंगा से टिकट

इसमें बताया गया है कि ऐसे मतदान केन्द्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी। ‘सखी’ मतदान केन्द्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इन मतदान केन्द्रों के लिए कोई विशेष रंग कोड नहीं रखा गया है। उनकी सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होगी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand: कोडरमा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया लोको पायलट

Benefits of Coriander: थॉयराइड के मरीजों को जरूर खाना चाहिए धनिया, मिलेंगे ये फायदे

Rahul में कोई ‘आग’ नहीं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही Congress: राजनाथ सिंह

Siraj की स्विंग, आक्रामकता से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारत की उम्मीदें बढ़ीं