कंगना को काला झंडा दिखाये जाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत को दो दिन पहले लाहौल एवं स्पीति के काजा में दिखाए गए काले झंडे के मुद्दे पर जारी तीखी नोक-झोंक के बीच इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पिछले साल अप्रैल में दलाई लामा के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर बुधवार को अभिनेत्रीको आड़े हाथों लिया। कंगना के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सिंह ने एक सवाल में मंडी में कहा, ‘‘आदिवासी क्षेत्र के लोग तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को अपने भगवान के रूप में पूजते हैं और अगर कोई उनके भगवान के खिलाफ किसी प्रकार की टिप्पणी करता है, तो वे निश्चित रूप से इसे पसंद नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच