पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा ने कहा- AAP जहां-जहां जाती हैं, वहां करप्शन खुद ही पहुंच जाता है

By अंकित सिंह | May 24, 2022

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद से बर्खास्त कर दिया। अब इसी को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य विजय सिंगला, जो आप के लिए पाप कर रहे थे, कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे। उन्हें मजबूरी में हटाकर अरविंद केजरीवाल वाहवाही लूटना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप की सरकार को 68 दिन हुए हैं। इन दिनों में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पंजाब आम आदमी पार्टी से संभल नहीं रहा है।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपी विजय सिंगला ने सिद्धू मूसे वाला को हराकर बटोरी थी सुर्खियां, चलाते हैं डेंटल क्लीनिक

आपको बता दें कि भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की। मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था जिसमें मेरी सरकार का एक मंत्री अपने विभाग की प्रत्येक निविदा या खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। मैंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। इसे सिर्फ मैं ही जानता था। न मीडिया को पता था न विपक्ष को।”

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन