हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे पर बोले अमरिंदर, देश की शांति भंग करने की हो रही कोशिश

By अंकित सिंह | May 08, 2022

चंडीगढ़। धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की घटना के बाद से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस घटना की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कड़ी निंदा की है। उसके साथ ही उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अमरिंदर ने अपने ट्वीट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने के कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह हाशिए पर खड़े उन असामाजिक तत्वों का कृत्य है जो हमारे देश की शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

इसे भी पढ़ें: Himachal Khalistani Flag: घटना पर तेज हुई राजनीति, सिसोदिया ने भाजपा को घेरा, कुमार विश्वास का भी आया बयान

इसके साथ ही उन्होंन लिखा कि मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सौहार्दपूर्ण राज्य है और यहां शांति कायम रहनी चाहिए। धर्मशाला में हुई घटना के दोषी जहां भी होंगे उन्हें शीघ्र पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों का यह कायरतापूर्ण दौर अब अधिक नहीं चलेगा। निश्चित तौर पर इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा