सिद्धू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होंगे अमरिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शुक्रवार को उस कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां नवजोत सिंह सिद्धू औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त चार कार्यकारी अध्यक्षों में से कुलजीत सिंह नागरा और संगत सिंह गिलजियान ने मुख्यमंत्री को पदभार संभालने के कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया है। पिछले कुछ समय से सिद्धू और अमरिंदर का टकराव चल रहा है। अमृतसर (पूर्व) के विधायक सिद्धू ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था।

इसे भी पढ़ें: राज कुंद्रा के बाद प्रीति जिंटा की मुश्किलें बढ़ी? जमीन खरीद मामले में कसेगा शिकंजा

इसके बाद सभी साथ मिलकर नयी पीपीसीसी टीम के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।’’ सिद्धू शुक्रवार को यहां पंजाब कांग्रेस भवन में औपचारिक रूप से चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का कार्यभार संभालेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

खाद्य आपूर्ति को हथियार बनाने और वैध सुरक्षा उपायों में अंतर जरूरी: Piyush Goyal

महंगाई का बड़ा झटका! विमान ईंधन ATF ₹16/लीटर तो कमर्शियल LPG ₹62.59 हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Flydubai Mid Air Emergency | 34,000 फुट की ऊंचाई पर हवा में हाईजैक जैसा ड्रामा! खून से लथपथ भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें, PM Modi और नेतन्याहू ने कहा- रियल हीरो

ATF और वाणिज्यिक LPG सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, विमान ईंधन 137 रुपये पहुंचा