इमरान और ISI के साथ हैं सिद्धू, कांग्रेस ने सीएम बनाया तो मैं करूंगा विरोध, पहली बार खुलकर बोले अमरिंदर

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। जिसने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा स्वीकार कर लिया है। इसी बीच पहली बार इस्तीफे के बाद खुलकर अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और नवजोत सिंह सिद्धू को निशाने पर भी लिया है। उन्होंने तो सीधे-सीधे सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आईएसआई का मित्र भी बता दिया है। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस की तरफ से अगर सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वो इस फैसले का विरोध करेंगे। 

कभी इमरान के शान में सिद्धू ने पढ़े थे कसीदे

"खान साहब, जब भी करतारपुर साहब के लांगे का इतिहास लिखा जाएगा। पहले पन्ने पर आपका नाम लिखा जाएगा। मेरे यार, दिलदार इमरान खान का शुक्रिया।" सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल करतारपुर साहिब तक जाने वाले कॉरिडोर के समारोह में कांग्रेस नेता और उस वक्त पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तानी कप्तान और अपने पुराने दोस्त इमरान खान की शान में कुछ इस कदर कसीदे पढ़े थे। जिसको लेकर देश की राजनीति में बहुत बवाल हुआ था।  

प्रमुख खबरें

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

Delhi Police कर्मियों के परिजनों ने Parliament मार्च हिंसा पर अपनी पीड़ा जताई

Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव