कौन हैं पंजाब के संभावित मुख्यमंत्री सुनील जाखड़ ? जिन्हें सनी देओल ने दी थी पटकनी

sunil jakhar

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के नेता हैं और उन्होंने साल 2019 में गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सनी देओल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

चंडीगढ़। चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे हैं। हालांकि कुछ नाम और हैं जो राजनीतिक गलियारों में चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा । TMC के हुए बाबुल सुप्रियो 

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के नेता हैं और उन्होंने साल 2019 में गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सनी देओल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

कौन हैं सुनील जाखड़ ?

साल 2002 से 2017 तक अबोहर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले सुनील जाखड़ का कांग्रेस के वफादार नेताओं में शामिल हैं। उनके पिता बलराम कुमार जाखड़ पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। अबोहर से विधायक रहते हुए साल 2012 से 2017 तक सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमबीए करने वाले सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गुरुदासपुर से साल 2017 में लोकसभा का चुनाव जीता था। दरअसल, चार बार सांसद रहे भाजपा नेता विनोद खन्ना के निधन के बाद साल 2017 में गुरुदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें सुनील जाखड़ को जीत मिली थी। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने बड़े अंतर से हरा दिया था।

राहुल के करीबी हैं जाखड़

माना जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के विवाद को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहते है ताकि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर सके। ऐसे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पार्टी आलाकमान ने इस्तीफा मांगा था और कैप्टन ने सादगी के साथ पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अपमानित किए जाने की बात कही। 

इसे भी पढ़ें: कैप्टन की विदाई के बाद बढ़ सकती है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हलचल, गहलोत और बघेल की बढ़ेगी टेंशन 

वहीं सुनील जाखड़ को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ही नए मुख्यमंत्री के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़