योगी की सभाओं में दिख रहा अद्भुत नजारा, इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ 'बाबा का बुलडोजर'

By अंकित सिंह | Feb 26, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव को लेकर सरकार लगातार जारी है। अब तक 4 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। रविवार को पांचवें चरण का मतदान होगा। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में लौटने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सभा में कुछ ऐसी चीजें भी दिख जा रही हैं जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी सभाओं में बाबा का बुलडोजर के पोस्टर के साथ कई जेसीबी भी दिखाई दी। इसके साथ उस पोस्टर पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगी थी जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: डिंपल यादव पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जो ज्यादा देर तक न दिखें उन्हें लगती है जंग

दूसरी ओर बलिया में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक चार चरणों का चुनाव हुआ है और कल 5 वें चरण का चुनाव समाप्त होगा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 5वें चरण के चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे रहेगी और जब चुनाव समाप्त होगा तब फिर एक बार बीजेपी 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले दंगा कराकर राह चलते हुए लोगों और व्यापारियों से फिरौती और लूटपाट कराते थे, उनके राह चलते हुए गुर्गे हमेशा तमंचा रखते थे, आज वे हनुमान की गदा रखकर घूमने लग गए हैं। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच