अमेजन के CEO ने इनक्वायरर के प्रकाशक पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

वॉशिंगटन। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने नेशनल इनक्वायरर के प्रकाशक पर “ब्लैकमेल” करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। प्रकाशक ने धमकी थी की कि अगर उन्होंने अखबार के सऊदी अरब से कथित संबंधों की जांच को नहीं रोका तो वह उनकी प्रेमिका को उनके द्वारा भेजी गईं अंतरंग तस्वीरें प्रकाशित कर देगा। पिछले महीने इस अखबार ने खबर दी थी कि बेजोस के संबंध पूर्व समाचार एंकर एवं मनोरंजन संवाददाता लॉरेन सांचेज से हैं और सबूत के तौर पर उसके पास निजी टेक्स्ट संदेश हैं।

बेजोस ने ब्लॉगिंग मंच ‘मीडियम’ पर बृहस्पतिवार को लिखे एक पोस्ट में कहा कि इनक्वायरर का प्रकाशक अमेरिकन मीडिया इंक (एएमआई) उनके पास आया था और जांच बंद नहीं करने पर तस्वीरें प्रकाशित करने की धमकी दी थी। बेजोस इस लीक के पीछे के मकसदों की जांच करवा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खाली करना होगा सरकारी बंगला

उन्होंने बताया कि प्रकाशक ने मांग की कि वह और जांच की अगुवाई कर रहे उनके सुरक्षा सलाहकार गेविन डे बेकर सार्वजनिक तौर पर यह बयान दें कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं या उनके पास कोई आधार नहीं है जिससे यह बात साबित हो कि एएमआई की खबर राजनीति से प्रेरित थी या राजनीतिक ताकतों से प्रभावित थी। बेजोस, उनका अखबार वॉशिंगटन पोस्ट एवं अमेजन हमेशा से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना के निशाने पर रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज