अमेरिका में सात हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, कोई विस्फोटक बरामद नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

वाशिंगटन। वाशिंगटन डी.सी. में सात ‘पब्लिक हाई स्कूल’ को बुधवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उन्हें खाली करा लिया गया। हालांकि, कहीं से भी पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) ने घोषणा की कि सात स्कूलों - डनबर हाई स्कूल, थियोडोर रूजवेल्ट हाई स्कूल, रॉन ब्राउन हाई स्कूल, केआईपीपी डीसी कॉलेज प्रिपरेटरी, आईडिया पब्लिक चार्टर स्कूल, सीड पब्लिक चार्टर स्कूल और मैकिन्ले टेक हाई स्कूल को फोन पर धमकी मिली थी। एमपीडी ने ट्विटर पर बताया कि सभी स्कूलों के छात्रों को बाहर निकाला गया और इमारत की तलाशी ली गई।

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ ने चेताया, कोरोना वायरस के नये स्वरूप की अत्याधिक संभावनाएं

डीसी पब्लिक स्कूलों के चांसलर लुईस फेरेबी ने इन धमकियों को परेशान करने वाली घटनाएं करार दिया और कहा कि इन्हें बहुत गंभीरता से लिया गया है। एक बयान में फेरबी ने कहा, ‘‘स्कूलों, छात्रों या कर्मचारियों को पेश होने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए स्कूल प्रणाली एमपीडी के साथ मिलकर काम करेगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में