Trump को भरे मंच से चुनौती देने वाला शख्स आ रहा भारत, EU के बाद अब इस देश संग यूरेनियम और एनर्जी पर होगी मेगा डील?

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2026

यूरोपीय यूनियन के नेताओं की वापसी के तुरंत बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च में भारत आने की तैयारी में हैं। जस्टिन ट्रूडो के दौर की कड़वाहट को भुलाकर कनाडा भारत के साथ यूरेनियम, क्रिटिकल मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ी डील करना चाहता है। जिस वक्त यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर मुहर लग गई है ठीक उसी वक्त भारत के लिए एक और बड़ी कूटनीतिक विजय की खबर आ रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी  मार्च के पहले हफ्ते में भारत आ सकते हैं। सुबह ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने फोन पर इस बारे में बातचीत भी की है। जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में रिश्तों में आई खटास के बाद कानिया अब भारत के साथ रिश्तों को रिसेट करने और एक नई शुरुआत करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Canada में भारतीय की हत्या, Gang War एंगल, जली कार और CCTV से कातिलों की तलाश जारी

भारत को साझेदार के रूप में देख रहा कनाडा

 कनाडा का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर अमेरिका है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेरिफ धमकियों से परेशान है। बीते दिनों दावोस में कार्नी ने कहा था कि मिडल पावर्स को मिलकर काम करना चाहिए। उनके भाषण और फैसलों से साफ है कि वह मौजूदा हालात को देखते हुए आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में विविधता की राह तलाश रहे है। भारत को भी ऐसे ही साझेदार की तरह देखा जा रहा है। उनके संभावित दौरे में आर्थिक रिश्तो को गहरा करने पर फैसले लिए जाएंगे। भारत और कनाडा के रिश्तों में उस वक्त मोड़ आया था, जब बीते साल 13 अक्टूबर को विदेश मंत्री अनीता आनद ने भारत का दौरा किया। अब कनाडा अपनी अर्थव्यवस्था यानी कि इकॉनमी को बचाने के लिए अमेरिका से निर्भरता टच अब कनाडा अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अमेरिका से निर्भरता कम करना चाहता है और उसे भारत जैसे मिडिल पावर्स के साथ गठबंधन की जरूरत है। भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने पुष्टि की है कि दोनों देश एक अनिश्चित दुनिया में अपना रास्ता खुद बनाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब कांग्रेस की कमान अब हॉकी दिग्गज के हाथों में... राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष

Mahalakshmi Vrat का समापन आज, Kalash Visarjan Muhurat और पूजा की पूरी विधि

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील