नहीं माने तो...आसिम मुनीर पर भड़क गया अमेरिका! फोन कर रूबियो ने अच्छे से समझा दिया

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

आसिम मुनीर को अमेरिका ने हड़काया है। वो मौलाना जो गलती से पाकिस्तान का सेना अध्यक्ष भी है। पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने फोन किया और कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा है। सिविलियंस को टारगेट करने के पाकिस्तान के इस कायराना हरकत और भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। इस घटना को लेकर व्हाइट की प्रवक्ता कैरोलिना डेविड ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जल्द से जल्द इस तनाव को कम होते देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति समझते हैं कि ये दो ऐसे देश हैं जो दशकों से एक दूसरे के साथ मतभेद रखते आए हैं। हालांकि दोनों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: माई-बाप हमें बचा लो...24 घंटे में दूसरी बार गुहार लगाने अमेरिका के पास पहुंचा पाकिस्तान

विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि उन्होंने भविष्य में विवादों को टालने के लिए उत्पादक चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने में अमेरिकी समर्थन का प्रस्ताव रखा। इससे पहले, रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से भी बात की थी, जहां उन्होंने संयम तथा संवाद का आग्रह करते हुए ऐसा ही संदेश दिया था। दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच तनाव पिछले कई वर्षों में सबसे अधिक बढ़ गया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सीमा पार रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाया गया है, जिसमें एयरबेस और नागरिक क्षेत्र शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की