कोविड-19 से निपटने में भारत की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका सरकार कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत की इस संकट से निपटने में मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के वरिष्ठ सलाहकार एर्विन मासिंगा ने कहा कि भारत में हवाई मार्ग से छह खेप भेजी गई हैं, जिनमें ऑक्सीजन सांद्रक, एन95 मास्क, त्वरित जांच के लिए किट और दवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने करीब 10 करोड़ डॉलर की सहायता दी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम पर फर्जी ई-पास जारी

मासिंगा ने ‘भारत में अमेरिका के कोविड-19 राहत प्रयास बढ़ाना: समुदाय का नजरिया’ विषय पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘पूरी अमेरिकी सरकार- (अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर दूतावास और महावाणिज्य दूतावास की टीमें- भारत की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं।’’ इस बीच, भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत के लिए निधि एकत्र करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लगाया 14 दिन का लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ रहे केस

जयपाल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भारत को हमारी मदद की आवश्यकता है और इस चुनौती से निपटने में मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह वैश्विक महामारी है और जब तक इस वायरस को हर जगह से समाप्त नहीं कर दिया जाता, जब तक हम पूरी तरह उबर नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार