सऊदी में हुए तेल संयंत्रों पर हमले का हर जवाब देने को तैयार अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में तेल संयंत्रों पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देने के लिए अमेरिका तैयार है। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति ने एक संभावित अमेरिकी सैन्य प्रतिक्रिया का संकेत दिया है। ट्रम्प ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब मे तेल संयंत्र पर हमला हुआ। हमारे पास यह मानने का वाजिब कारण है कि हम अपराधी को जानते हैं। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो हम तैयार हैं लेकिन हम इसके बारे में सऊदी अरब से जानना चाहते हैं कि इस हमले का क्या कारण है।

यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार को एक बड़ी तेल कंपनी अरामको के दो बड़े तेल संयंत्रों पर हमले का दावा किया था। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हालांकि इसके लिये ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता कंपनी पर हमले’’ को लेकर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो यह बताता हो कि हमला यमन ने किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह