यूक्रेन से युद्ध में रूस के साथ हुआ अमेरिका! खारकीव में भारी तबाही

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2025

रूस यूक्रेन युद्ध देखिए किस तरह से और खतरनाक हो गया हैयूक्रेन के खारकीव शहर पर रूस ने भारी ड्रोन हमला किया जिसमें चार लोगों की मौत और दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गएइमारतों में आग और राहत बचाव की टीमों को शव निकालते हुए भी देखा गयारूस यूक्रेन युद्ध जो सालों से जारी हैकभी यूक्रेन के जरिए तो कभी रूस के जरिए वो खौफनाक हमले अब भी हो रहे हैं जो मौके से बेहद खतरनाक मंजर की तस्वीर के जरिए सामने आ रहे हैं। जिसमें जिंदगियां अब भी ढह रही हैं। मौत के गाल में समा रही हैं।

खारकीव जो पहले से ही बहुत नुकसान झेल चुका है और एक बार फिर से रूस के निशाने पर आया। ड्रोन अटैक यहां पर किया गया। रूस को गुस्सा था क्योंकि मॉस्को में पावर प्लांट पर हमला यूक्रेनी सेना के जरिए किया गया। 23 नवंबर की रात खार्किव शहर पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए। खार्किव में यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमलों के परिणामस्वरूप तीन आवासीय इमारतों और एक बुनियादी ढाँचे में आग लग गई। मेयर इहोर तेरेखोव ने हताहतों की संख्या बढ़ने पर टेलीग्राम पर अपडेट जारी किए। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घायलों में 11 और 12 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार