टैरिफ के बाद अब ट्रंप शुरू करने वाले हैं तेल युद्ध, परमाणु वार्ता स्थगित होने पर ईरान को लेकर अमेरिका की नई धमकी

By अभिनय आकाश | May 02, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ फिर से धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश या व्यक्ति ईरान से तेल या पेट्रोकेमिकल खरीदेगा, उसे तत्काल अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता स्थगित होने के बाद यह बात कही गई है। ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सभी खरीद तुरंत बंद होनी चाहिए! कोई भी देश या व्यक्ति जो ईरान से किसी भी मात्रा में तेल या पेट्रोकेमिकल्स खरीदता है, उस पर तुरंत ही द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उन्हें किसी भी तरह से, किसी भी रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: भारत के नॉर्थ ईस्ट को लेकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को क्या सुझाव दे दिया? चीन का साथ लेने की सलाह

बघेई ने ईरान के वैध और कानूनी हितों की रक्षा करने और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव को समाप्त करने के लिए कूटनीति का उपयोग करने के ईरान के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की। इससे पहले दिन में ओमानी विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि शनिवार को होने वाली ईरान-अमेरिका वार्ता के चौथे दौर को तार्किक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक रूप से सहमत होने पर नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश

सहारनपुर PNB Fake Currency मामले में NIA ने नीतू को किया गिरफ्तार

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा