America-Russia का तेजस पर होश उड़ाने वाला बयान, भारत हैरान

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश के बाद जिस तरह से पाकिस्तान के लोगों ने शहीद पायलट और तेजस विमान का मजाक उड़ाया उसे देखकर एक बार तो इंसानियत से ही विश्वास उठ गया था। लेकिन अब दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों ने तेजस विमान उड़ा रहे विंग कमांडर नमांश सियाल के लिए जो किया है उसने भारत को तो भावुक कर ही दिया है लेकिन इंसानियत को भी जीवित रख दिया है। भारत के लिए रूस और अमेरिका पहली बार साथ आ गए जो अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। दुबई एयर शो में हिस्सा लेने गई रूस की एरोबैटिक्स टीम ने तेजस विमान उड़ा रहे विंग कमांडर नमांश सयाल को अपने ही लड़ाकू विमानों से श्रद्धांजलि दे दी। रूस की मशहूर रशियन नाइट्स एरोबैटिक्स टीम ने विंग कमांडर नमांश सयाल के लिए एक मिसिंग मैन मैन्यूवर किया।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से युद्ध में रूस के साथ हुआ अमेरिका! खारकीव में भारी तबाही

दुबई एयर शो में हिस्सा लेने पहुंचे एक अमेरिकी पायलट ने ऐलान कर दिया कि वह विंग कमांडर नमांश सयाल की याद में आखिरी दिन इस शो में अब हिस्सा ही नहीं लेगा। अमेरिकी एयरफोर्स पायलट टेलर हियस्टर ने दुबई शो में तेजस क्रैश और भारतीय पायलट की मौत के बाद कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद इस शो को जारी रखा गया। इसने मुझे चौंका भी दिया और परेशान भी कर दिया। यह शायद मानवता और संवेदना के लिहाज से ठीक नहीं था।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन बिल्कुल एहसानमंद नहीं... जिनेवा में भड़के ट्रंप, जेलेंस्की के तेवर पड़े ढीले

तेजस विमान क्रैश और विंग कमांडर निमांश सियाल की मौत के बाद पाकिस्तान के पत्रकारों ने जो मजाक उड़ाया उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दुबई में मौजूद पाकिस्तान के पत्रकारों ने कहा कि अल्लाह ने भारत के तेजस विमान को गिरा दिया है। इतना बोलने के बाद यह पाकिस्तानी पत्रकार जोर-जोर से हंसने लगे। कई पाकिस्तानियों ने विंग कमांडर नमांश सयाल की मौत पर हंसने वाले इमोजीस बनाकर भेजने शुरू कर दिए। 

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 1 June 2026 | The Grand Expansion of West Bengal Power | Surya Chauhan Murder Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Kenya में US नागरिकों के लिए Ebola Center पर बवाल, हजारों युवा सड़कों पर उतरे

Love Horoscope For 1 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 1 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा