आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को खतरे के तौर पर देखता है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को अफगानिस्तान में अपने और सहयोगी बलों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक मानता है।

पेंटागन की रिपोर्ट ‘लीड इंस्पेक्टर जनरल फॉर ऑपरेशन फ्रीडम्स सेंटिनेल’ में कहा गया है कि अफगानिस्तान में 20 सबसे बड़े आतंकवादी संगठनों में लश्कर पांचवें नंबर पर है। 

इसे भी पढ़ें: काबुल में सहायता संगठन के कार्यालय पर तालिबान का हमला, 5 लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘‘हक्कानी नेटवर्क, ईस्टर्न तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट और लश्कर ए तैयबा को अफगानिस्तान में अमेरिका और सहयोगी बलों के लिए सबसे बड़े खतरों के रूप में चिह्नित करता है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर के 300 और इस्लामिक अमीरात हाई कौंसिल के 1,000 आतंकवादी अफगानिस्तान में सक्रिय हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद