अफगानिस्तान में शांति चाहता है अमेरिका: अमेरिकी शांतिदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

इस्लामाबाद। अमेरिकी शांतिदूत जलमे खलीलजाद ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के लिए अमेरिका सभी अफगान पक्षों की तर्कपूर्ण चिंताओं और मुद्दों का निवारण करने को तैयार है। सितंबर में शांतिदूत नियुक्त होने के बाद से खलीलजाद ने तालिबान, अफगान अधिकारियों और पाकिस्तान के राजनीतिक तथा सैन्य नेतृत्व सहित सभी पक्षों से भेंट कर पड़ोसी देश अफगानिस्तान में लंबे समय से चल रहे युद्ध का अंत खोजने का प्रयास किया है।

 

फिलहाल करीब आधा अफगानिस्तान तालिबान के कब्जे में है और 2001 में शुरू हुए अमेरिकी हमले के बाद से वह सबसे मजबूत स्थिति में भी है। खलीलजाद ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘मुझे समझ आ रहा है कि लोगों को इसकी चिंता है कि अमेरिका लड़ने और बातचीत करने दोनों के लिए तैयार है। मैं स्पष्ट कर दूं...अमेरिका शांति चाहता है।’’ 

 

यह भी पढ़ें: आंशिक सरकार बंदी, सीमा मुद्दे पर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं ट्रंप

 

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में युद्ध की जल्द समाप्ति जरूरी है, ‘‘लेकिन अब भी शांति कायम करने के लिए हमारा लड़ना जरूरी है।’’ खलीलजाद फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भेंट कर अफगानिस्तान में शांति बहाली पर बातचीत की।

 

प्रमुख खबरें

बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल