अफगानिस्तान को आतंकवादियों की पनाहगाह नहीं बनने देना चाहता अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को कहा है कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल कभी भी आतंकवादियों के पनाहगाह के तौर पर नहीं हो। तालिबान के साथ शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के इरादे से शानाहान युद्धग्रस्त देश की अचानक यात्रा पर गये थे।

इसे भी पढ़ें- इज़राइली सेना के टैंक ने सीरिया में गोलाबारी की : सरकारी मीडिया

बैठक के दौरान शानाहान ने अफगान और गठबंधन सेनाओं के बलिदान की प्रशंसा की और अपने देश की रक्षा के लिये लड़ाई का नेतृत्व कर रहे अफगान सेना के प्रति अमेरिकी समर्थन की एक बार फिर पुष्टि की। शानाहान सोमवार को अफगानिस्तान की अचानक यात्रा के लिये रवाना हुए थे। यह उनकी पहली अफगानिस्तान यात्रा है जहां अमेरिकी सेना पिछले 17 साल से मौजूद है। प्राप्त सूचना के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान में 14,000 अमेरिकी सेना की संख्या में कटौती कर इसे तकरीबन आधी करना चाहते हैं और तालिबानी नेताओं ने शांति वार्ताओं में अमेरिकी सेना को वापस बुलाने का अहम शर्त रखा है।

इसे भी पढ़ें- शर्मनाक- फ्रांसीसी मीडिया ने फेकग्रुप बनाकर उड़ाया नारीवादियों का मजाक

शानाहान ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि फिलहाल अमेरिकी सेना की संख्या में कटौती का उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की भूमिका अहम है लेकिन आखिरकार शांति तलाशना तो अफगानियों पर है।उन्होंने कहा, ‘‘अफगानों को यह फैसला करना होगा कि वे अफगानिस्तान को किस रूप में देखना चाहते हैं। यह अमेरिका के बारे में नहीं यह अफगानिस्तान के बारे में है।’’कार्यवाहक अमेरिकी रक्षा मंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पिछले महीने कतर में तालिबान अधिकारियों के साथ अमेरिका की अहम वार्ता हुई थी। यह वार्ता 17 साल से जारी संघर्ष को खत्म करने का प्रयास थी।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब