अमेरिका जाने वालों के लिए बुरी खबर, ट्रंप प्रशासन ने लगाई यह नई पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन वीजा पर कुछ नयी पाबंदी लगाने जा रहा है। इसके तहत ऐसी महिलाओं पर बंदिशें लगायी जाएंगी, जो बच्चों को देने के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं ताकि उनके बच्चों को अमेरिकी पासपोर्ट मिल जाए। घटनाक्रम से वाकिफ दो अधिकारियों ने बताया कि विदेश विभाग बृहस्पतिवार को इस नियम को जारी करेगा।

नए नियम से गर्भवती महिलाओं के लिए पर्यटन वीजा पर यात्रा करना कठिन होगा। नियम के एक मसौदे में कहा गया है कि उन्हें वीजा हासिल करने के लिए ‘काउन्सिलर ऑफिसर’ को समझाना होगा कि अमेरिका आने के लिए उनके पास कोई और वाजिब कारण है। 

इसे भी पढ़ें: बगदाद में ग्रीन जोन स्थित अमेरिकी दूतावास के पास फिर दागे गए 3 रॉकेट

 

प्रशासन आव्रजन के सभी प्रारूपों पर बंदिश लगा रहा है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खासकर ‘जन्मजात नागरिकता’ के मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाया है। इसके तहत गैर अमेरिकी नागरिकों के बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने के साथ मिलने वाली नागरिकता के अधिकार को खत्म करना है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप करें मध्यस्थता,भारत के साथ शांति के लिए नहीं तैयार होंगे: कुरैशी

‘बर्थ टूरिज्म’ अमेरिका और विदेशों में काफी फल-फूल रहा है। अमेरिकी कंपनियां इसके लिए विज्ञापन भी देती हैं और होटल के कमरे और चिकित्सा सुविधा आदि के लिए 80,000 डॉलर तक वसूलती हैं। रूस और चीन जैसे देशों से कई महिलाएं बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका आती हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिका इस तरह के चलन के खिलाफ कदम उठा रहा है। 

 

इसे भी देखें- Green Card का इंतजार क्या सचमुच खत्म होने वाला है, अभी और क्या हैं अड़चनें #IndoUS

 

प्रमुख खबरें

Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ ऑफिसर? अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत ने अब किया करारा पलटवार

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी

Lok Sabha Eections: फर्जी वीडियो को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कार्रवाई उनकी हताशा को उजागर करती है