वेनेजुएला से अपने सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाएगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा कि वेनेजुएला में हालात खराब होने की वजह से काराकस स्थित अपने दूतावास से अमेरिका अपने शेष राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाएगा। दोनों देशों के बीच पहले से ही बेहद खराब चल रहे रिश्तों में अमेरिका के इस कदम से मौजूदा स्थिति और भी बिगड़ सकती है। ट्रंप यह कह चुके हैं कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से अपदस्थ करने के लिए सैन्य हस्तक्षेप के अलावा अब कोई विकल्प नहीं है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को जेल भेजा गया?

वेनेजुएला आर्थिक संकट से गुजर रहा है और इस संकट ने विपक्षी नेता जुआन गुइदो के उत्थान को एक बड़ा मौका दिया है। गुइदो ने जनवरी में खुद को अंतरिम नेता बताया था और करीब 50 से ज्यादा देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में उनका समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें