तनाव के बीच ट्रंप ने कहा- ईरान कभी नहीं हासिल कर पाएगा परमाणु हथियार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। ट्रंप ने ट्वीट किया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा।

उनका यह ट्वीट तब आया जब एक दिन पहले ईरान ने घोषणा की कि वह उस निगरानी को और सीमित करने जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि तेहरान असैन्य परमाणु उद्योग की आड़ में कोई परमाणु हथियार विकसित न करे। ट्रंप ने 2015 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में ईरान के साथ हुए समझौते से अमेरिका को अलग कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले