अमित शाह दुर्गा पूजा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार रात को कोलकाता पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने उनका स्वागत किया।

भाजपा पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित इस दुर्गा पूजा पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया है। इसके बाद शाह दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में वह साल्ट लेक में ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजीसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti