Narendra Modi के 25 साल गरीबों के कल्याण और भारत के गौरव को समर्पित: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026

गुरुग्राम, सात अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने की सराहना करते हुए इसे देश और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित यात्रा बताया। शाह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सात अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ‘‘स्वर्णिम और युगांतकारी’’ है। कार्यक्रम में शाह के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।

उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ‘‘इन 25 वर्षों में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, नक्सलवाद का खात्मा, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिरों का निर्माण, देश के बुनियादी ढांचे को अगले स्तर तक ले जाना और 25 करोड़ गरीब नागरिकों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाना शामिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, इन 25 वर्षों को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा।’’ मोदी सात अक्टूबर 2001 से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार