अमित शाह का बड़ा ऐलान: असामान्य जनसांख्यिकीय बदलावों पर लगेगी रोक, Modi सरकार का संकल्प

By अंकित सिंह | Jul 10, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 119 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) की एक बैठक की अध्यक्षता की। सीमा सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए लागू किए जा रहे उपायों की समीक्षा करते हुए शाह ने कहा कि सरकार देश को घुसपैठ-मुक्त बनाने के लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार कर रही है। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में कहा कि असामान्य कारणों से होने वाली आबादी की बढ़ोतरी की पहचान करने और भविष्य में इसे रोकने के उपाय सुझाने के लिए डेमोग्राफिक मिशन शुरू किया गया है। मोदी सरकार का संकल्प है कि आबादी में असामान्य कारणों से होने वाली बढ़ोतरी को रोका जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमावर्ती इलाके और सतर्क समाज मिलकर देश की सुरक्षा और तरक्की सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्ति मिली है, जो हमारी सामूहिक सफलता का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार नशीले पदार्थों की समस्या पर कड़ा प्रहार करेगी और अगले तीन वर्षों में उस पर जीत हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें: देशभर में मानसून का कहर: बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुसीबतें, दिल्ली-मुंबई में जलभराव, पुणे में इमारत गिरने से 11 लोगों के फंसे होने की आशंका

पिछली सरकारों के कामकाज का ज़िक्र करते हुए शाह ने कहा कि पहले समस्याएँ तो स्थायी बनी रहती थीं, लेकिन उनके समाधान अस्थायी होते थे। उन्होंने कहा कि लेकिन अब मोदी सरकार में हम समस्याओं की जड़ पर प्रहार कर रहे हैं और समाधानों को स्थायी बना रहे हैं। मोदी सरकार ने सीमा पर बुनियादी ढाँचे को 400 प्रतिशत तक बढ़ाया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक महेश दीक्षित, सीमावर्ती राज्यों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न