अमित शाह ने स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों के साथ मिलकर कोरोना से उपजे हालातों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उनके मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश में कोविड-19 से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,85,493 मामले आ चुके हैं जिनमें से 17,400 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और यह नियमित बैठक थी। उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। 

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट