'कांग्रेस ने PFI को संभाल कर रखा, हमने बैन लगाया', अमित शाह बोले- कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही भाजपा

By अंकित सिंह | Apr 22, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी कर्नाटक में पुर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एक समाचार चैनल से बातचीत में शाह ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है, संस्कृति को मजबूत करने में विश्वास रखती है, जनता के बीच आर्थिक रूप से समानता लाने में विश्वास रखती है, समग्र दृष्टि से विकास को आगे ले जाने में विश्वास रखती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन चारों क्षेत्रों में बहुत अच्छा काम किया है और कर्नाटक की जनता का भरोसा प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में एससी, एसटी, वोक्कालिगा और लिंगायत के लिए आरक्षण बढ़ाया है। हम देश के संविधान के अनुसार काम करते हैं। हमने उन पुरानी प्रथाओं और कानूनों को समाप्त कर दिया जो किसी न किसी रूप में संविधान के विरुद्ध थे।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi 27 अप्रैल को Karnataka के उडुपी में चुनाव प्रचार करेंगे

भाजपा नेता ने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस ने दिल्ली की तिजोरी भरने के लिए कर्नाटक को एटीएम बना दिया था। कर्नाटक पहली बार इससे मुक्त हुआ है। चुनाव आने दीजिए..और तेल और सच्चाई सामने आनी चाहिए! शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने OBC का अपमान किया है तो माफी मांगने और न मांगने का फैसला भी वही करेंगे। कानून उनके समय में बना, जब मनमोहन सिंह इसे बदलना चाहते थे तो उन्होंने उनका ऑर्डिनेंस फाड़ डाला। मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि इस देश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पर निजी हमले करना कोई नई बात नहीं है। इसकी शुरूआत 'मौत का सौदागर' कहकर सोनिया गांधी ने करी थी। तब से लेकर जब-जब मोदी जी पर निजी हमले किए गए, मोदी जी हमेशा और मजबूत हुए हैं। जनता ने उनका और समर्थन किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर