बुरेवी तूफान को लेकर अमित शाह ने तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से की बात , मदद का दिया भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने यह आश्वासन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बातचीत के दौरान दिया। 

इसे भी पढ़ें: बुरेवी तूफान: PM ने की तमिलनाडु और केरल के CMs से बात, दिलाया पूरी मदद का भरोसा

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर बातचीत की। मोदी सरकार तमिलनाडु और केरल की जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों ही राज्यों में एनडीआरएफ के कई दलों को तैनात किया जा चुका है।’’ इस चक्रवात के शुक्रवार को दक्षिणी तट से टकराने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख खबरें

शाम की छोटी भूख के लिए बनाएं Healthy Fat से भरपूर ये टेस्टी Avocado Fries

अजित पवार केस पर मचेगा सियासी घमासान? Rohit Pawar की Rahul Gandhi से मुलाकात के क्या हैं मायने

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल