'बिहार बदलाव और शांति की भूमि', नीतीश पर अमित शाह का निशाना, बोले- पीएम मोदी की वजह से पलटू राम बने सीएम

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। बिहार के लखीसराय में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के क्रम में अमित शाह का बिहार दौरा हो रहा है। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रति जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की सीमा सुरक्षित है क्योंकि देश में मोदी जी की सरकार है। शाह ने कहा कि बिहार बदलाव और शांति की भूमि है। 

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन 

गृह मंत्री ने कहा कि 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिससे कोई भूखा न सोए और इसका परिणाम ये रहा है कि आज IMF कहता है कि भारत की अति गरीबी 1% से कम हो गई है। ये बदलता हुआ भारत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत 50 करोड़ लोगों को हर साल गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया। ये हेल्थ कवर जाति के आधार पर नहीं, गरीबी के आधार पर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: BJP का मिशन 2024, पीएम आवास पर हुई पार्टी की मैराथन बैठक, मोदी बोले- गरीब और वंचित वर्ग के लोगों पर दें विशेष ध्यान

नीतीश पर निशाना

अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी-अभी पल्टू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए। मोदी जी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है। मोदी जी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम मोदी की वजह से नीतीश मुख्यमंत्री बने। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला