गृह मंत्री अमित शाह CRPF के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत, शहीदों को देंगे पुष्पांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को यहां सीआरपीएफ के 82वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। साथ ही वह देशभर में तैनात बल के कर्मियों को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित भी करेंगे। समारोह का आयोजन बल के लोधी रोड स्थित मुख्यालय में किया जाएगा। शाह की ओर से मध्य प्रदेश के नीमच में शहीदों को पुष्पांजलि भी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताने वाला युवक गिरफ्तार, मंत्रियों को नौकरी के लिए करता था फोन 

ब्रिटिश राज में नीमच में ही 27 जुलाई 1939 को बल की पहली बटालियन की स्थापना की गई थी। उस समय इसे क्राउन रिप्रजेंटेटिव्ज़ पुलिस (सीआरपी) कहा जाता था। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय संघ के तहत 1949 में इसका नाम बदलकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर दिया था।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत