अमित शाह ने राहुल गांधी को बताई राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख, कहा- अयोध्या का टिकट बुक कर लीजिए

By अंकित सिंह | Nov 22, 2022

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कई जनसभाओं में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना। साधा साथ ही साथ गृह मंत्री ने कांग्रेस पर सरदार पटेल के अपमान का भी आरोप लगाया। गुजरात में अमित शाह की ओर से आज तीन से चार जनसभाओं को संबोधित किया गया। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि राहुल बाबा अयोध्या का टिकट बुक करवा लीजिए क्योंकि 1 जनवरी 2024 को वहां भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। दरअसल, भाजपा लगातार हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहती हैं। भाजपा का दावा है कि राम मंदिर का कांग्रेस में विरोध किया था। यही कारण है कि अमित शाह ने आज एक बार फिर से राहुल गांधी पर इसको लेकर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, गुजरात की जनसभा में असम के CM ने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए कही ये बात

भाजपा नेता ने दावा किया कि कोई कांग्रेस नेता केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर जाने का साहस नहीं करता क्योंकि उसे टिकट नहीं मिलने का डर होता है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा तीन तलाक रोधी कानून का विरोध करने का भी आरोप लगाया। शाह ने कहा उन्होंने अगर वे इन चीजों का समर्थन करेंगे तो उन्हें अपने वोट चले जाने का डर होगा। मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि मैं किन वोट की बात कर रहा हूं। लेकिन उनका समय अब गया और प्रधानमंत्री मोदी का समय शुरू हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला