अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, 3 दिन से हैं अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

मुंबई। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ मंगलवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए और वह अब भी वहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम बॉयफ्रेंड को लेकर ऋचा चड्ढा पर दूबे ने किया कमेंट, एक्ट्रेस ने फिर दबाकर धोया

शुरुआत में मिली खबरों के अनुसार अमिताभ लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती है, लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है। अमिताभ ने गुरुवार को करवा चौथ के मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 77वां जन्मदिन मनाया था।

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी