अमित शाह ने लगाया विपक्ष पर आरोप , कहा - कांग्रेस ने आदिवासियों के योगदान को भुला दिया

By सुयश भट्ट | Sep 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आदिवासी सम्मेलन के बहाने बीजेपी कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद में है। जबलपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सौगातों को पिटारा खोल दिया।

इस दौरान दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी नेताओं को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिए जाने और उन्हें भुलाए जाने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि अमित शाह ने राज शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह को याद करते हुए कहा कि अमर बलिदानी शंकरशाह और रघुनाथ शाह दोनों पिता-पुत्र को तोप से उड़ा दिया था लेकिन दोनों के चेहरे पर शिकन नहीं थी।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में शराब के खिलाफ उमा भारती ने CM शिवराज और वीडी शर्मा को दिया अल्टीमेटम, कांग्रेस ने ली चुटकी 

उन्होंने कांग्रेस का बगैर नाम लिए उस पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि हम गुमनाम शहीदों की याद को पुनर्जीवित करेंगे। जो इतिहास लिखा गया है, उसमें इनका नाम नहीं है। आज मेरा सौभाग्य है, जो प्रदेश सरकार ने शौर्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया है और उसका मेरे हाथों शुभारंभ हो रहा है।

अमित शाह ने कहा कि जनजाति संग्रहालय देशभर में बनाए जाएंगे। इसमें आजादी के दौरान जिन्होंने शहादत दी है, उसमें उनका नाम शामिल किया जाएगा। 200 करोड़ से नौ संग्रहालय बनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा में संग्रहालय बनाया जाएगा। मेरे जाने के बाद कांग्रेस वाले जरूर बोलेंगे, इसलिए आपको यह बताकर जा रहा हूं।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री जीतू पटावरी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज, कहा - हो रही है बदलापुर की राजनीति 

गृह मंत्री ने कहा कि प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में हमने एकलव्य स्कूल बनाए है। मोदी सरकार ने कांग्रेस के जमाने के मुकाबले सभी राज्यो में 49 उत्पादों को MSP में खरीदने का काम शुरू किया। जनजातीय वर्ग पर आने वाले 5 सालों में 51 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में यह सरकार जनजातियों के लिए काम करती है। उन्हीं के ध्यान में रखकर बीजेपी काम करती है। हमने वनवासी भाइयों को घर दिया, बिजली पहुंचाई, शौचालय दिया। अब शुद्ध पीने का पानी दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार