मॉब लिंचिंग पर PM मोदी को पत्र लिखने वाले 49 हस्तियों के खिलाफ FIR, लगी देशद्रोह की धारा

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2019

देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखा था। जिसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर कुमार ओझा ने दो महीने पहले एक याचिका दायर की थी। जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं के अलावा राजद्रोह की धारा भी लगाई गई है। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने के बाद देश की सत्ता पर एक बार फिर काबिज मोदी सरकार के 50 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि देश में एक बार फिर से असहिष्णुता का मुद्दा उठाते हुए फिल्म और लेखन जगत से जुड़े 49 हस्तियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इन फिल्मी हस्तियों में गैंग्स ऑफ वासेपुर के निदेशक अनुराग कश्यप, मांझी द माउंटेन मैन और रंगरसिया जैसी फिल्मों के निदेशक केतन मेहता के अलावा गुरु और रावण जैसी फिल्मों के निदेशक मणिरत्नम और इतिहासकार रामचंद्र गुहा जैसे नाम शामिल थे। पीएम को लिखे पत्र में लिखा था कि भड़काने के लिए जय श्री राम के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी से एक ऐसा माहौल बनाने की मांग की है, जहां असंतोष को कुचला नहीं जाए और देश एक मजबूत राष्ट्र बने। जिसके बाद वकील सुधीर ओझा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि इन हस्तियों ने पीएम मोदी की छवि को कथित तौर पर धूमिल किया है। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा