Bollywood का कमाल! अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, अनुव जैन Forbes 30 Under 30 Asia List में शामिल

By रेनू तिवारी | May 19, 2025

अमेरिकी बिजनेस पत्रिका ने घोषणा की है कि अभिनेता अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, गायक अनुव जैन और फिल्म निर्माता सुलग्ना चटर्जी फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया सूची के मनोरंजन और खेल अनुभाग में शामिल हैं। इस सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 30 वर्ष से कम आयु के कुल 30 युवा उद्यमी, कलाकार, एथलीट और अन्य शामिल हैं। 26 वर्षीय अनन्या पांडे के प्रोफाइल में फोर्ब्स ने उल्लेख किया है कि अभिनेता 11 फिल्मों में दिखाई दिए हैं, जिनमें 2019 की "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2" और "CTRL" शामिल हैं, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी।

 ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30’ की एशिया सूची में बॉलीवुड सितारे

अभिनेत्री अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, गायक अनुव जैन और फिल्म निर्माता सुलग्ना चटर्जी को ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30’ की एशिया सूची में शामिल किया गया है। इन फिल्मी हस्तियों को अमेरिकी पत्रिका के मनोरंजन और खेल खंड में 30 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है। इस सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 30 वर्ष से कम उम्र के कुल 30 युवा उद्यमियों, कलाकारों, एथलीट आदि को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान या फिर नरक, कहां जाना पसंद करेंगे Javed Akhtar?

फोर्ब्स ने 26 वर्षीय पांडे के बारे में बताया है कि अभिनेत्री 11 फिल्मों में नजर आई हैं, जिनमें 2019 की फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’’ और पिछले साल रिलीज हुई ‘‘सीटीआरएल’’ शामिल हैं। फोर्ब्स ने कहा कि 29 वर्षीय खट्टर बॉलीवुड में अच्छा काम रहे हैं। इसने कहा कि खट्टर ने कई पुरस्कार भी जीते हैं।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा