आंध्र सरकार अनंतपुर में जनसभा कर सुपर छह योजनाओं की सफलता का जश्न मनाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली सरकार बुधवार को अनंतपुर जिले के इंद्रप्रस्थनगर में एक जनसभा आयोजित करने वाली है, जिसमें चुनाव से पहले किए गए उसके सभी छह चुनावी वादों के सफल कार्यान्वयन का जश्न मनाया जाएगा।

इसमें दावा किया गया है कि युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार राज्य को वित्तीय संकट में छोड़ गई थी, जिस पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार काबू पाने में कामयाब रही है, साथ ही कल्याण और विकास संबंधी पहलों को आगे बढ़ाते हुए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, मंत्री नारा लोकेश सभा को संबोधित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच 7,754 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना

Stock Market Crash | पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल में उछाल से टूटा बाजार, सेंसेक्स 616 अंक और निफ्टी 190 अंक फिसला

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 616 अंक टूटा

विश्व कप सेमीफाइनल में दिग्गजों की जंग: एमबाप्पे बनाम यामल और मेस्सी बनाम केन के बीच महामुकाबला