पहले छह महीनों में राज्य में मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट से उलझन में आंध्र प्रदेश सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

आंध्र प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में राज्य में मोटरसाइकिलों की बिक्री में 6.52 प्रतिशत की गिरावट आने को लेकर थोड़ी उलझन में आ गई है क्योंकि इस दौरान देश के अन्य राज्यों में बाइक बिक्री बढ़ी है। आंध्र प्रदेश देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां पर मोटरसाइकिलों की बिक्री घटी है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में राष्ट्रीय स्तर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.05 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इसके साथ ही पहली छमाही में आंध्र प्रदेश में कुल वाहनों की बिक्री भी 1.76 प्रतिशत घट गई।

इसे भी पढ़ें: भारतीय वाहन कंपनियों के प्रबंधन स्तर के अधिकारियों की अनुपालन दायित्वों की समझ काफी खराब : रिपोर्ट

राज्य सरकार इस मुद्दे पर सभी वाहन विनिर्माताओं के साथ एक परिचर्चा सत्र भी आयोजित करने वाली है। इस तरह की एक बैठक 26 अक्टूबर को ही प्रस्तावित थी लेकिन परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को बदले जाने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं