आंध्र प्रदेश में कोरोना के 553 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10, 884 हुई, सात और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

अमरावती। आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 553 नये मामले सामने आए जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,884 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 से सात और लोगों की मौत के साथ राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक कुर्नूल, कृष्णा और गुंटूर जिले में दो-दो लोगों की मौत हुई जबकि पूर्वी गोदावरी में एक व्यक्ति की मौत दर्ज हुई है। 

इसे भी पढ़ें: CM जगनमोहन रेड्डी ने राज्यपाल से मुलाकात कर विनियोग विधेयक के बारे में दी जानकारी 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में संक्रमण मुक्त हो चुके 118 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में छुट्टी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 4,988 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 5,760 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग ने बताया कि राज्य में सामने आए कुल 10,884 मामलों में 8,783 मरीज स्थानीय हैं जबकि 1,730 मरीज दूसरे राज्यों से लौटें हैं। वहीं 371 संक्रमित विदेश से लौटे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अबतक 7,69,319 नमूनों की जांच की गई है जो प्रति दस लाख आबादी पर 14,407 है।

प्रमुख खबरें

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन